Purnea University UG Semester 1 Registration Slip 2026-30 Download Kaise Karein: Step-by-Step Guide

Purnea University UG Semester 1 Registration Slip 2026: – नमस्ते दोस्तों! अगर आप पूर्णिया यूनिवर्सिटी (Purnea University) के UG सेमेस्टर 1 (सेशन 2026-30) के छात्र हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, हर छात्र के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि (Registration Slip) कैसे डाउनलोड करें और अपना एनरोलमेंट नंबर (Enrollment Number) कैसे निकालें?

सच कहें तो, बिना एनरोलमेंट नंबर के आप आगे का कोई भी जरूरी काम नहीं कर पाएंगे। चाहे आपको आने वाले समय में अपना परीक्षा फॉर्म (Exam Form) भरना हो या कॉलेज का कोई अन्य कार्य हो, आपको इसकी सख्त जरूरत पड़ेगी। इस लेख में हम आपको स्टेप-by-स्टेप बहुत ही आसान भाषा में बताएंगे कि आप अपने मोबाइल से सिर्फ एक क्लिक में अपनी रजिस्ट्रेशन स्लिप कैसे डाउनलोड कर सकते हैं और अपना एनरोलमेंट नंबर कैसे देख सकते हैं।

Purnea University UG 1st Semester Registration 2026-30 एक नजर में

विश्वविद्यालयपूर्णिया विश्वविद्यालय
कोर्सUG 1st Semester
सत्र2026-30
रजिस्ट्रेशन शुरू7 अक्टूबर 2026
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि14 अक्टूबर 2026
रजिस्ट्रेशन शुल्क₹600
आवेदन का माध्यमऑनलाइन

एनरोलमेंट नंबर और रजिस्ट्रेशन स्लिप क्यों जरूरी है?

बहुत से छात्र यह सोचते हैं कि कॉलेज में एडमिशन हो गया, तो अब रजिस्ट्रेशन स्लिप की क्या जरूरत है? लेकिन ऐसी गलती बिल्कुल न करें। पूर्णिया यूनिवर्सिटी में जब आपका सेमेस्टर एग्जाम फॉर्म भरा जाएगा, तब आपके पास यूनिक एनरोलमेंट नंबर होना अनिवार्य है।

इसके अलावा इसके निम्नलिखित फायदे हैं:

  1. परीक्षा फॉर्म भरने के लिए: बिना एनरोलमेंट नंबर और उसके पासवर्ड के आप अपना सेमेस्टर एग्जाम फॉर्म ऑनलाइन नहीं भर पाएंगे।
  2. पहचान के रूप में: कॉलेज के रिकॉर्ड और आगे के सभी सेमेस्टर्स में वेरिफिकेशन के लिए रजिस्ट्रेशन स्लिप मांगी जाती है।
  3. पोर्टल एक्टिवेशन: रजिस्ट्रेशन स्लिप पर दिए गए एनरोलमेंट नंबर की मदद से ही आप आगे के पोर्टल्स पर अपनी आईडी एक्टिवेट करते हैं।

इसलिए, इसे केवल मोबाइल में डाउनलोड करके न रखें, बल्कि इसका प्रिंटआउट निकलवाकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Purnea University UG Registration 2026-30 के लिए जरूरी दस्तावेज

पूर्णिया यूनिवर्सिटी (Purnea University) में UG (BA, BSc, BCom) सत्र 2026-30 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। कॉलेज में एडमिशन के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय छात्रों को कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों (Documents) की आवश्यकता होती है। यदि आपके पास ये कागजात सही समय पर उपलब्ध होंगे, तो आप बिना किसी परेशानी के अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकेंगे।

यहाँ उन सभी जरूरी दस्तावेजों की पूरी सूची दी गई है:

  1. 12वीं (Intermediate) की मार्कशीट और एडमिट कार्ड: रजिस्ट्रेशन के दौरान आपके 12वीं बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर, प्राप्तांक और अन्य विवरण की जरूरत पड़ती है।
  2. ऑनलाइन एडमिशन ऑफर लेटर (Offer Letter): जब आपने मेरिट लिस्ट के आधार पर कॉलेज चुना था, तब जो सिलेक्शन लेटर या ऑफर लेटर जेनरेट हुआ था।
  3. कॉलेज एडमिशन रसीद (Admission Fee Receipt): कॉलेज में फीस जमा करने के बाद जो पेमेंट स्लिप या रसीद मिली थी, वह अनिवार्य है।
  4. मैट्रिक (10th) का प्रमाण पत्र: जन्म तिथि (Date of Birth) के सत्यापन के लिए 10वीं का मार्कशीट या सर्टिफिकेट।
  5. वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन (समर्थ पोर्टल) होती है, इसलिए चालू मोबाइल नंबर और ईमेल होना जरूरी है।
  6. पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो: हाल ही में खिंचवाई गई साफ तस्वीर और डिजिटल सिग्नेचर (स्कैन कॉपी)।
  7. जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate): यदि आप आरक्षित श्रेणी (SC, ST, BC, EBC) से आते हैं और शुल्क में छूट या आरक्षण का लाभ लेना चाहते हैं।
  8. आय और निवास प्रमाण पत्र: कुछ विशेष छात्रवृत्तियों या श्रेणियों के लिए इसकी मांग की जा सकती है।
  9. माइग्रेशन सर्टिफिकेट (Migration Certificate): यदि आपने बिहार बोर्ड के अलावा किसी अन्य बोर्ड (जैसे CBSE, ICSE या अन्य राज्य बोर्ड) से 12वीं पास किया है, तो ओरिजिनल माइग्रेशन देना होगा।

समय पर सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और फोटोकॉपी तैयार रखें ताकि पोर्टल पर अपलोड करते समय कोई दिक्कत न आए।

Mobile Se Purnea University Registration Slip Download Kaise Kareen 2026? (Step-by-Step Process)

इसके लिए आपको किसी साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने स्मार्टफोन से ही इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1: वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले अपने मोबाइल में कोई भी ब्राउज़र (जैसे Google Chrome) खोलें। इसके बाद सर्च बार में टाइप करें: Board Khabar.com। (आप चाहें तो सीधे यूनिवर्सिटी के आधिकारिक पोर्टल पर भी जा सकते हैं)।

स्टेप 2: पूर्णिया यूनिवर्सिटी कैटेगरी चुनें

  • जब आप Board Khabar.com वेबसाइट पर पहुंचेंगे, तो थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें।
  • वहां आपको Purnea University का एक अलग सेक्शन या कैटेगरी दिखाई देगी, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Purnea University UG Semester Registration Slip वाले लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: मोबाइल को ‘डेस्कटॉप मोड’ में सेट करें

वेबसाइट को सही ढंग से चलाने और सभी ऑप्शंस को आसानी से देखने के लिए अपने मोबाइल ब्राउज़र को डेस्कटॉप मोड में सेट करना बहुत जरूरी है:

  • क्रोम ब्राउज़र के ऊपर दाहिने कोने (Top Right Corner) में दिए गए तीन डॉट्स (⋮) पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Desktop site वाले बॉक्स को टिक कर दें। इससे आपकी स्क्रीन कंप्यूटर जैसी दिखने लगेगी।

स्टेप 4: समर्थ पोर्टल (Samarth Portal) पर लॉगिन करें

  • पेज के सबसे नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Registration Slip Download का एक एक्टिव बटन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आप समर्थ पोर्टल के लॉगिन पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • यहां आपको वही ईमेल आईडी (Email ID) और पासवर्ड (Password) भरना है, जो आपने 12वीं के बाद UG सेमेस्टर 1 में ऑनलाइन एडमिशन के समय बनाया था।
  • इसके बाद दिया गया कैप्चा कोड (Captcha Code) भरकर Login बटन पर क्लिक करें।

सुझाव: अगर आपको अपना पासवर्ड याद नहीं है, तो लॉगिन पेज पर ही नीचे Forgot Password का विकल्प मिल जाएगा। उस पर क्लिक करके आप आसानी से अपना पासवर्ड रिकवर या रीसेट कर सकते हैं।

स्टेप 5: डैशबोर्ड से ‘रजिस्ट्रेशन स्लिप’ तक पहुंचें

  • सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद आपके सामने आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा और आपका नाम दिखाई देगा।
  • अब साइड में दिए गए मेनू आइकॉन पर क्लिक करें।
  • पेज को बिल्कुल नीचे की तरफ स्क्रॉल करें। वहां आपको Payments का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “My Payment” का विकल्प खुलेगा। थोड़ा और नीचे आने पर आपको Registration का विकल्प दिखेगा और उसके अंदर Registration Slip लिखा हुआ दिखाई देगा। बस उस पर क्लिक कर दें।

स्टेप 6: स्लिप डाउनलोड और प्रिंट करें

  • जैसे ही आप रजिस्ट्रेशन स्लिप पर क्लिक करेंगे, आपकी स्लिप आपके मोबाइल की स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • इस स्लिप पर आपका एनरोलमेंट नंबर (Enrollment Number) साफ-साफ लिखा होगा।
  • अब ऊपर दिए गए डाउनलोड या प्रिंट के विकल्प पर क्लिक करके इसे अपने फोन में पीडीएफ (PDF) के रूप में सेव कर लें और किसी नजदीki दुकान से इसका प्रिंटआउट निकलवा लें।
Home PageBoard Khabar.com
Registration Slip DownloadClick Here (Active )
Registration linkClick Here (Active)
NoticeAvailable
Official WebsitePurnea University

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1: अगर मुझे पासवर्ड याद नहीं है तो मैं क्या करूं?

उत्तर: लॉगिन पेज पर दिए गए Forgot Password विकल्प पर क्लिक करें और अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज करके नया पासवर्ड बना लें।

Q2: मेरा एनरोलमेंट नंबर कहां मिलेगा?

उत्तर: जैसे ही आप समर्थ पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड करेंगे, उस स्लिप के ऊपर ही आपका एनरोलमेंट नंबर दर्ज होगा।

Q3: क्या इसे मोबाइल से डाउनलोड किया जा सकता है?

उत्तर: हां, बिल्कुल! अगर आप अपने ब्राउज़र में ‘डेस्कटॉप साइट’ मोड ऑन कर लेते हैं, तो आप बहुत आसानी से अपने मोबाइल फोन से ही इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

निष्कर्ष

तो दोस्तों, इस तरह से आप घर बैठे अपने मोबाइल से पूर्णिया यूनिवर्सिटी UG सेमेस्टर 1 की रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं और अपना एनरोलमेंट नंबर प्राप्त कर सकते हैं। हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हुई होगी।

अगर आपको इस प्रक्रिया में कोई भी दिक्कत आ रही है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपने कॉलेज का नाम लिखकर हमसे जरूर पूछें। अगर यह लेख आपको पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ और कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप्स में जरूर शेयर करें!

Recent Posts

Leave a Comment